जय मंझस लकड़ा 97.2 प्रतिशत अंक लाकर बना स्कूल टॉपर

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

जय मंझस लकड़ा 97.2 प्रतिशत अंक लाकर बना स्कूल टॉपर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सीबीएसइ द्वारा घोषित 12 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में एमकेडीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विज्ञान संकाय में कुल 137 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 123 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया. जबकि 59 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट श्रेणी हासिल किया.वाणिज्य संकाय में 60 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 53 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी व 27 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया. विद्यालय के विज्ञान संकाय में जय मंझस लकड़ा ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान हासिल किया. ऋचा कुमारी ने 97 प्रतिशत, इंद्रजीत कुमार ने 92.2 प्रतिशत, अर्घदीप झा ने 91.8 प्रतिशत व अंकित कुमार गुप्ता ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के टॉपर्स में स्थान बनाया. वाणिज्य संकाय में गीत शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. कौशल राज ने 94 प्रतिशत, अभाष राज ने 92 प्रतिशत, दीपिका कुमारी ने 91.2 प्रतिशत व साक्षी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. अंग्रेजी कोर में जय मंझस लकड़ा व आयुषी पांडेय ने 98 अंक, गणित में इंद्रजीत कुमार ने 96 अंक, रसायन विज्ञान में अर्घदीप झा ने 100 अंक व जीव विज्ञान में जय मंझस लकड़ा ने 100 अंक प्राप्त किया. वहीं अकाउंटेंसी में कौशल राज ने 95 अंक, बिजनेस स्टडीज में अभाष राज ने 97 अंक व अर्थशास्त्र में अभाष राज ने 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola