एनपीयू के परीक्षा विभाग ने 15 दिनों में 14536 डिग्री चार कॉलेज को भेजा

नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय | Prabhat Khabar Network
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय ने 15 दिनों में 14536 डिग्री कॉलेजों को भेजी। साल के अंत तक 85 हजार और डिग्री भेजने का लक्ष्य है, जिससे छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत।
पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने 15 दिनों में 14,536 डिग्री तैयार कर विभिन्न कॉलेज में भेज दिया है. दिसंबर तक शेष 85 हजार डिग्री विभिन्न कॉलेजों को भेज दिया जायेगा. प्रतिदिन 500 से 600 डिग्री तैयार किया जा रहा है. परीक्षा विभाग इस मामले में लगातार काम कर रहा है. इसके बावजूद प्रतिदिन जो छात्र किसी वैकेंसी का फॉर्म भरना चाहते हैं या किसी प्रकार का इंटरव्यू देना चाहते हैं. वैसे विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन 50 से 60 डिग्री विश्वविद्यालय से दिया जा रहा है. ताकि वैसे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. तैयार की गई डिग्री को जीएलए कॉलेज, जनता शिवरात्रि कॉलेज, योद्ध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय व एसएसजेएसएन कॉलेज को भेजा गया है. इन कॉलेजों को पहली बार में 5218, दूसरी बार में 4318 व तीसरी बार में 5000 डिग्री कुल 14536 डिग्री भेजा गया है.
मालूम हो के 2009 से 2026 तक विश्वविद्यालय के तहत चल रहे अंगीभूत व मान्यता प्राप्त कॉलेजों को डिग्री नहीं भेजा गया है. जिसके कारण इनकी संख्या करीब 99 हजार बताई जाती है. जिसमें से 15 हजार भेजने के बाद बचे हुए 85 हजार डिग्री तैयार किया जा रहा है. कॉलेज में भेजे जाने के कारण विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी. वे आसानी से अपने संबंधित कॉलेज में जाकर अपना डिग्री ले सकते हैं. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रण डा अजीत कुमार सेठ ने बताया कि 2009 से लेकर अभी तक डिग्री कॉलेज को नहीं भेजा जाता था. जिस कारण से काफी संख्या में पेंडिंग है. जिसके लिए प्रतिदिन शाम पांच बजे के बाद भी कार्यालय में बैठकर डिग्री बनाने का काम किया जा रहा है. बताया कि कोशिश की जा रही है कि इस साल के अंत तक बाकी बचे हुए सभी 85 हजार डिग्री कॉलेज को भेज दिए जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










