सहोदरों के साथ रेड़मा ठाकुरबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

Updated:
विज्ञापन

रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के रेड़मा ठाकुरबाड़ी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मेदिनीनगर. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नगर निगम क्षेत्र के बारालोटा जनकपुरी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया.परंपरा के मुताबिक गुरुवार को रेड़मा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर से रथयात्रा निकाली गयी. श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर जनकपुरी स्थित राम जानकी मंदिर में पहुंचा. मंदिर ट्रस्ट व आयोजन समिति के सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी और उनके सहोदरों का पूजा अर्चना कर मंदिर में विराजमान किया था.

भगवान ने अपने सहोदरों के साथ मंदिर में रात्री विश्राम किया. दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान की विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. शाम में मंदिर ट्रस्ट व आयोजन समिति ने रथयात्रा निकाली.

श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ स्वामी को उनके सहोदरों के विग्रहों को सुसज्जित रथ पर आरूढ़ किया. श्रद्धालुओं ने बाजे-गाजे के साथ भगवान के विग्रहों को रेड़मा ठाकुरबाड़ी पहुंचाया. भगवान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. रेड़मा ठाकुरबाड़ी में भगवान की आरती उतारी गयी और मंदिर में विराजमान किया गया.

रथयात्रा महोत्सव में आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि तिवारी, संजीव तिवारी, मंटू तिवारी,विनोद तिवारी, सुधीर तिवारी, टुनटुन तिवारी, रोहित शुक्ला, मोनू तिवारी, विकास तिवारी, प्रवीर तिवारी, गौतम तिवारी, दिलीप तिवारी, पप्पू पांडेय सहित काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola