सतबरवा: दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी गठित, मुधीर बने अध्यक्ष
दुर्गा पूजा को लेकर बैठक करते लोहरा पोखरी गांव के ग्रामीण। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा में दुर्गा पूजा के आयोजन हेतु नई कमेटी का गठन किया गया है. मुधीर साहु को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, वहीं नीरज साहु सचिव बने. इस बैठक में शांतिपूर्ण पूजा और तैयारियों पर चर्चा हुई.
सतबरवा. सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के लोहरा पोखरी स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को दुर्गा पूजा कार्यक्रम को बैठक हुई, जिसमें पूजा कमेटी का गठन किया गया.
बैठक में सर्वसम्मति से धावाडीह पंचायत के उप मुखिया मुधीर साहु को अध्यक्ष, सुरेंद्र साहु को उपाध्यक्ष, नीरज साहु को सचिव, सुधीर साहु को कोषाध्यक्ष व रमेश शर्मा को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया.
वहीं सत्यप्रकाश प्रसाद, गुड्डु साहु, करमचंद साहु, रामावतार साहु, राम लखन राम, जयकिशोर साहु, मनोज शर्मा, प्रमोद भुईयां, संजय साहु एवं उदय साहु को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गयी.
कमेटी के सदस्यों में धरमचंद साहु, अमरेश साहु, दीपक साहु, अनिल साहु, गोविंद भुईयां, मुकेश साहु, प्रभात साहु, रवि साहु, प्रियांशु साहु, लवकुश साहु एवं रविंद्र साहु आदि को शामिल किया गया. बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न कराने, पूजा कार्यक्रम की तैयारियों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए