लाइन ठीक करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार में लटका मिस्त्री, जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के तरहसी में बिजली ठीक करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव नहीं उतारा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि मेदिनीनगर

विज्ञापन

पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी गांव में बिजली ठीक करने के दौरान 11 हजार बिजली तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री के मौत हो गयी. घटना शनिवार की देर शाम 7:45 बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार परसाई ग्रिड के 35 वर्षीय बिजली मिस्त्री सत्येंद्र महतो सेलारी पंचायत के सुखरो टोला में ट्रांसफार्मर खराब था, ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रिड से लाइन कटवा कर पोल पर चढ़ कर काम करने लगा, तभी अचानक बिजली कंरट 11 हजार बिजली तार में विद्युत प्रवाह कर गया. जिससे पोल पर ही वह जल गया, बिजली विभाग में वह पिछले सात वर्षों से अनुबंध पर बिजली मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

परिजन को भी सूचना दी गई. घटनास्थल से बिजली मिस्त्री का घर 10 किलो मीटर की दूरी पर है. घटना की सूचना तरहसी पुलिस को दी गयी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर बिजली तार में झुल रहे शव को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा था. लेकिन उसके परिजन व रिश्तेदार पुलिस को बिजली तार से शव को नहीं उतारने दे रहे थे. उन लोगों का कहना है कि विभाग का कोई पदाधिकारी स्थल पर आयेगा, तभी कोई बात होगी. समाचार लिखे जाने तक विभाग का कोई भी अधिकारी स्थल पर नहीं आया था, फिलहाल पूरा प्रखंड अंधेरे में हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola