ePaper

पलामू जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 81002 विद्यार्थी शामिल होंगे

Updated at : 31 Jan 2026 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में 81002 विद्यार्थी शामिल होंगे

जिले के 70 केंद्रों पर तीन फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक व 39 केंद्र पर इंटर की परीक्षा

विज्ञापन

जिले के 70 केंद्रों पर तीन फरवरी से शुरू होगी मैट्रिक व 39 केंद्र पर इंटर की परीक्षा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा आयोजित माध्यमिक व इंटरमीडिएट तीन से 23 फरवरी तक संचालित होगी.इसे लेकर शनिवार को समाहरणालय के कांफ्रेंस हाल में विस्तारित बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पलामू डीसी समीरा एस ने की. बैठक में बताया गया कि इस वर्ष पलामू जिला के 42989 परीक्षार्थी माध्यमिक परीक्षा में शामिल होंगे. इसके अलावा कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के 38013 परीक्षार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा देंगे. जिले के 70 केंद्रों पर मैट्रिक के 42989 व इंटर के 38013 परीक्षार्थी 39 केंद्रों पर परीक्षा देंगे. इस तरह पलामू में 81002 परीक्षार्थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में शामिल होंगे. बैठक में शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा के अलावा उड़नदस्ता टीम स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केन्द्राधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल रहे. बैठक में परीक्षा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व सजगतापूर्वक करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने की आवश्यकता होगी. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराना सबकी जिम्मेवारी है. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें. सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी लगाने का सख्त निर्देश दिया गया. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर शुद्ध पेयजल, शौचालय,परीक्षा हाल में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के अलावा परीक्षार्थियों की बैठने के लिए आवश्यक व्यवस्था रखने पर जोर दिया गया. बैठक में बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रो पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी. प्रथम पाली में मैट्रिक व द्वितीय पाली में होगी इंटर की परीक्षा बैठक में बताया गया कि तीन फरवरी से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू हो रही है. प्रथम पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक मैट्रिक की परीक्षा होगी. जबकि द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से 5:15 बजे तक इंटर की परीक्षा ली जायेगी. सभी केंद्रों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola