पलामू के पांकी थाना में हिरासत में मौत मामले में हाइकोर्ट ने दिये ज्यूडिशियल इंक्वायरी के आदेश
झारखंड हाईकोर्ट
Ranchi: पलामू के पांकी थाना में हिरासत में मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए ज्यूडिशियल इंक्वायरी के आदेश दिए हैं. न्यायालय के इस फैसले के बाद मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच का रास्ता साफ हो गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
राणा प्रताप सिंह
Ranchi: झारखंड हाइकोर्ट ने पलामू के पांकी थाना में पुलिस हिरासत में कथित प्रताड़ना व मौत के मामले में दायर अवमानना याचिका पर फैसला सुनाया. हाइकोर्ट की खंडपीठ ने पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को निर्देश दिया है कि वह मजिस्ट्रेट नियुक्त कर 15 दिनों के अंदर मामले की न्यायिक जांच (ज्यूडिशियल इंक्वायरी) गठित करें तथा तीन माह के भीतर मामले की न्यायिक जांच रिपोर्ट हाइकोर्ट को सौंपी जाये. कोर्ट ने कहा कि यह मामला ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए उपयुक्त है. पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
मामले की सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शादाब इकबाल व अधिवक्ता आयुष राज ने पैरवी की थी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी शाईदा खातून व अन्य की ओर से अवमानना याचिका दायर की गयी थी.
पुलिस हिरासत में मारपीट से हुई थी युवक की मौत
एक मार्च 2025 को युवक महफूज अहमद को नवाबाजार में पुलिस पकड़ कर ले गयी थी. आरोप है कि हिरासत में लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी. बाद में उसके खिलाफ पांकी थाना में कांड संख्या-25/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सीजेएम कोर्ट पलामू में पेश किया गया था. फिर रिमांड पर लिया गया. उस दौरान सीजेएम कोर्ट में पुलिस ने अस्पताल का एक सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत किया था, जिसमें युवक के घायल होने के बावजूद उसे फिट फॉर कस्टडी बताया गया था.
ये भी पढ़ें…
कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी
कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










