सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

विश्रामपुर : विश्रामपुर-पांडु मुख्य पथ पर बीती रात हुयी सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गयी.जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है.यह हृदय विदारक घटना आठ नवंबर के देर शाम सात बजे की है.यहां उल्लेखनीय है कि पांडु थाना के बंदला गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा अपने बोलेरो गाड़ी से बेटा शैलेश कुमार व दामाद […]
विश्रामपुर : विश्रामपुर-पांडु मुख्य पथ पर बीती रात हुयी सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गयी.जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल है.यह हृदय विदारक घटना आठ नवंबर के देर शाम सात बजे की है.यहां उल्लेखनीय है कि पांडु थाना के बंदला गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा अपने बोलेरो गाड़ी से बेटा शैलेश कुमार व दामाद बबलू शर्मा के साथ घर जा रहे थे.
खुटिसोत नदी के तीखे मोड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.इस घटना में धर्मेंद्र विश्वकर्मा, शैलेश कुमार व बबलू शर्मा को गंभीर चोट लगी थी.विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया था.
मेदिनीनगर जाने के क्रम में ही पुत्र शैलेश कुमार की मौत हो गयी थी.जबकि पिता धर्मेंद्र विश्वकर्मा की मौत इलाज के दौरान मेदिनीनगर पीएमसीएच में हुई.दामाद बबलू शर्मा की हालत भी नाजुक बनी हुई है.उसका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है.घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




