किचन के ग्रिल में फंदा लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 10:02 PM

विज्ञापन

किचन के ग्रिल में फंदा लगाकर शिक्षक ने की आत्महत्या

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पांकी मुख्यालय के समीप शिक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की रात्रि की बतायी जा रही है. मृतक शिक्षक उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले थे. वर्तमान में पलामू के तरहसी प्रखंड के सिलदिलिया प्लस टू हाई स्कूल में शारीरिक शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. उक्त शिक्षक का वर्ष 2023 में पदस्थापन हुई थी. पांकी मुख्यालय थाना रोड में नीरज गुप्ता के किराया के मकान में रहते थे. फिलहाल जनगणना के कार्य में लगे हुए थे. सूचना मिलने के बाद पांकी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. उक्त विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार दूसरे के मकान में किराया पर रहते है. उन्होंने बताया कि शिक्षक सत्य प्रकाश श्रीवास्तव जनगणना का काम को लेकर परेशान रहते थे. सभी के सहयोग से लगभग काम पूरा हो गया था. लेकिन इतना बड़ा कदम क्यों उठाया समझ से परे है. सुबह एक शिक्षक का फोन आया कि सत्य प्रकाश फोन रिसीव नही रहे है. इसके बाद उनका कमरा खुलवाने के लिए आवाज दिया. मकान मालिक व आसपास के लोग पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद दरवाजा खोला गया. देखा गया कि किचन के ग्रिल में गमछा लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है. शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola