व्यवसायिक शिक्षकों को वेतन कई महीनो से लंबित, भुगतान की मांग
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 9:59 PM
व्यवसायिक शिक्षकों को वेतन कई महीनो से लंबित, भुगतान की मांग
प्रतिनिधि, सतबरवा झारखंड के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत व्यवसायिक शिक्षक लंबे समय से वेतन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. शिक्षकों का कहना है कि पिछले 6 से 13 महीनों तक उनका वेतन लंबित है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गयी है. सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा के शिक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि ये शिक्षक कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक शिक्षा का संचालन करते हैं और छात्रों के कौशल विकास, प्रशिक्षण, नामांकन तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसके बावजूद वर्ष 2018 से अब तक उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन शिक्षकों ने यह भी बताया कि अलग-अलग कंपनियों के माध्यम से भुगतान होने के कारण वेतन में असमानता देखने को मिलती है. वेतन भुगतान और वृद्धि को लेकर उन्होंने सीएमओ ऑफिस, शिक्षा मंत्री तथा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची को सूचना दी है. उनकी मांग है कि लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए, वार्षिक वेतन वृद्धि लागू हो और सभी शिक्षकों को स्थायीकरण का लाभ मिले. शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










