सामाजिक उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 31 May 2026 9:56 PM
सामाजिक उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत
प्रतिनिधि मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या-33 में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चंचला चंद्रवंशी के आवास पर चंद्रवंशी चेतना मंच की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता विजय चंद्रवंशी ने की. बैठक में राज्यसभा सांसद एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम सिंह चंद्रवंशी के सामाजिक उद्देश्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. साथ ही समाज को संगठित करने पर विशेष जोर दिया गया. इस दौरान मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पप्पू कुमार चंद्रवंशी ने समाज की एकता, संगठन और सामूहिक विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों एवं हितों के प्रति जागरूक होकर प्रत्येक मंच पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम में बिहार से आये विशिष्ट अतिथियों का माला, पगड़ी एवं शॉल भेंट कर भव्य स्वागत किया गया.बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंचला चंद्रवंशी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक चुना गया. इसके साथ ही बैठक में जरासंध स्मारक निर्माण कार्य के लिए पूर्ण सहयोग देने की भी घोषणा की गयी.वहीं अन्य वक्ताओं ने युवाओं को नेतृत्व और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश दिया.बैठक में विक्की चंद्रवंशी, डॉ गणेश चंद्रवंशी, सचिन चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, विनय चंद्रवंशी, लल्लू राज चंद्रवंशी, रंजीत चंद्रवंशी, अमित चंदेल, आकाश कुमार चंद्रवंशी, सुधीर चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र चंद्रवंशी, कामेश्वर चंद्रवंशी, रविंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र सिंह चंद्रवंशी, वीरेंद्र चंद्रवंशी, बलिराम सिंह चंद्रवंशी, कामेश्वर राम चंद्रवंशी, अभय कुमार चंद्रवंशी, उमेश चंद्रवंशी, चुन्नू राम चंद्रवंशी, सुधीर कुमार चन्द्रवंशी, कौशल किशोर, दिलीप कुमार दिल्लू, विनय सिंह, तारा चंद्रवंशी, मंजू चन्द्रवंशी, सोनी चंद्रवंशी, नीलम चंद्रवंशी, रीता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










