सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय अमरनाथ मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार अमरनाथ मेहता लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह के रहने वाले थे. वे अपने पिता व भाई को बाइक से रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए गये थे. वापस छोड़कर लेस्लीगंज जा रहे थे. इसी क्रम में पोखराहा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. शनिवार को सुबह अमरनाथ को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एमएमसीएच में भर्ती कराया गया था. दुर्घटना के बारे में उनके परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी. एमएमसीएच टीओपी में पदस्थापित महेंद्र कुमार के द्वारा घायल अमरनाथ का इलाज करवा जा रहा था. शनिवार को दोपहर में उनके परिजनों का सूचना मिली. उसके बाद परिजन शनिवार को देर शाम में एमएमसीएच पहुंचे थे. इलाज के दौरान शनिवार देर रात को अमरनाथ की मौत हो गयी. इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










