रघुवर सरकार की नीयत साफ उज्ज्वला की सफलता है प्रमाण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Sep 2019 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : डबल इंजन की सरकार का लाभ कैसे होता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण झारखंड है. यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लगातार जनता के हित में नीति बना कर कार्य किया जा रहा है. दरअसल बेहतर नीति तभी बनती है, जब उसे बनाने के पीछे नीयत साफ हो. झारखंड के सर्वांगीण विकास के […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : डबल इंजन की सरकार का लाभ कैसे होता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण झारखंड है. यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में लगातार जनता के हित में नीति बना कर कार्य किया जा रहा है. दरअसल बेहतर नीति तभी बनती है, जब उसे बनाने के पीछे नीयत साफ हो. झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी ईमानदारी के साथ पहल कर रही है.
यही कारण है कि झारखंड उज्ज्वला योजना के तहत गैस की रिफिलिंग कराने वाला पहला राज्य बना है. भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को ये बातें कही. वे मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में आयोजित उज्ज्वला दीदी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे.
सम्मेलन का उद्घाटन सीएम रघुवर दास ने किया. श्री नड्डा ने कहा कि एक जमाना थाजब गैस के चूल्हे पर राजनीति होती थी. आज हर गरीब के घर तक सरकार ने गैस चूल्हा पहुंचा दिया. गैस चूल्हा सिर्फ चूल्हा नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण का प्रतीक भी है. 90% घरों तक रसोई गैस पहुंच चुका है. आने वाले सितंबर तक 100% लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




