तीन दिन से ब्लैक आउट

Updated at : 09 Aug 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन से ब्लैक आउट

पाटन : मोबाइल चार्ज के लिए भी खर्च करने पड़ रहे हैं पैसे मेदिनीनगर /पाटन :पाटन में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था लचर हो गयी है. तीन दिनों से ब्लैक आउट की स्थिति है. इसकी वजह से हालात यह है कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को पैसे खर्च करने पड़ रहे […]

विज्ञापन

पाटन : मोबाइल चार्ज के लिए भी खर्च करने पड़ रहे हैं पैसे

मेदिनीनगर /पाटन :पाटन में पिछले एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था लचर हो गयी है. तीन दिनों से ब्लैक आउट की स्थिति है. इसकी वजह से हालात यह है कि मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोगों को पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन से जुड़े जो कार्य हैं वह ठप पड़े हैं. इससे लोगों में काफी रोष है. पाटन इलाके में जो तार लगे हैं, वह वर्षों पुराने हैं. आये दिन तार टूटने की भी समस्या है. इसके कारण भी बिजली गुल रहती है. तार की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हो गयी है पर जर्जर तार को बदलने के लिए भी अभी तक पहल नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola