क्रशर प्लांट के डीजल टैंक में लगी आग, एक गंभीर

क्रशर प्लांट के डीजल टैंक में लगी आग, एक गंभीर
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो पंचायत के दोकरा गांव स्थित क्रशर प्लांट के डीजल टैंक में शनिवार की रात्रि अचानक आग लग गयी. इस घटना में प्लांट में कार्यरत रामप्रवेश गुप्ता उर्फ बबलू गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण डीजल टैंक में अचानक आग लग गयी. आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. इसी दौरान पास में खड़ा रामप्रवेश आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल युवक को तत्काल एमएमसीएच पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. परिजनों व प्लांट संचालक की मदद से उसे रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










