पुलिस व ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय जरूरी : अनिल विद्यार्थी

पुलिस व ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय जरूरी : अनिल विद्यार्थी
प्रतिनिधि, पाटन रविवार को पाटन थाना में प्रमुख शोभा देवी की अध्यक्षता में बकरीद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. नवपदस्थापित थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने लोगों से अपील की कि वे त्योहार को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनायें. उन्होंने बताया कि त्योहार के दौरान पुलिस गश्ती दल सक्रिय रहेगा और आमजनों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय जरूरी है, तभी समाज में शांति व्यवस्था कायम रह सकती है. बैठक में पुअनि रंजीत कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, आदित्य प्रसाद, जिप सदस्य जयशंकर सिंह, मुखिया अजय पासवान, इकबाल अंसारी, मुस्तकीम अंसारी सहित दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर सभी ने मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










