कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता

हुसैनाबाद : शहर के न्यू सृष्टि कंपटीशन प्वाइंट के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बाजी मारी है. एसएससी जीडी परीक्षा में खुशबू कुमारी, रवि कुमार, चिंटू कुमार, अंकित सिंह, धीरज सिंह, देवेश कुमार पाल ने सफलता पायी है. वहीं आइआरबी परीक्षा में अंतिम रूप से चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें मानस कुमार […]
हुसैनाबाद : शहर के न्यू सृष्टि कंपटीशन प्वाइंट के कई छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बाजी मारी है. एसएससी जीडी परीक्षा में खुशबू कुमारी, रवि कुमार, चिंटू कुमार, अंकित सिंह, धीरज सिंह, देवेश कुमार पाल ने सफलता पायी है. वहीं आइआरबी परीक्षा में अंतिम रूप से चार छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें मानस कुमार पासवान, धीरज सिंह, सरोज कुमार चौधरी, सनोज कुमार चौधरी का नाम शामिल है.
वहीं कई विद्यार्थियों का रेलवे ग्रुप सी में भी चयन हो गया है. प्वाइंट के निदेशक सुदर्शन कुमार ने सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है. लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में काम करने की जरूरत है. मौके पर मुकेश कुमार पासवान, जयप्रकाश कुमार, अजय कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




