मार्च के अंत तक हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 12:56 AM
विज्ञापन
झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक संघ की पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय मेदिनीनगर : झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक संघ की पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. शहर के रांची रोड रेडमा स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ विजय प्रसाद शुक्ल ने की. बैठक में इंटरमीडिएट शिक्षकों की दशा दिशा […]
विज्ञापन
झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक संघ की पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय
मेदिनीनगर : झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक संघ की पलामू प्रमंडल स्तरीय बैठक हुई. शहर के रांची रोड रेडमा स्थित ठाकुरवाड़ी परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ विजय प्रसाद शुक्ल ने की. बैठक में इंटरमीडिएट शिक्षकों की दशा दिशा व राज्य सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में कहा गया कि समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर संघ आंदोलन कर रही है. लेकिन राज्य सरकार संघ के मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं कर रही है. ऐसी स्थिति में न्यायालय की शरण में जाना ही एकमात्र विकल्प है.
बैठक में तय किया गया कि झारखंड इंटरमीडिएट शिक्षक संघ समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेगी.
अपने उचित मांगों को लेकर संघ मार्च माह के अंत तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी. बैठक में बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में इंटरमीडिएट कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूची भी समर्पित करना है. होली पर्व से पूर्व इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सूची संघ कार्यालय में जमा करने को कहा गया.
बैठक में राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान राशि, उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की पारिश्रमिक राशि भुगतान तथा सरकार के द्वारा चुनाव में इंटर कॉलेज के कर्मचारियों का नियोजन आधार बनाने सहित कई विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में डॉ सुनील कुमार सिन्हा, प्रो राजाराम सिंह,प्रो सन्तु तिवारी, प्रो अजय राम,डॉ कैलाश सिंह, पंकज कुमार दुबे, राजीव कुमार, दीपक तिवारी, विनोदानंद पांडेय, वृंदा सिंह, राजीव तिवारी, सत्येंद्र शर्मा, सुशील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, सुरेंद्र कुमार, संदीप पांडेय सहित कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










