हरिहरगंज : तीन राइफल, चार टिफिन बम के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

प्रतिनिधि (हरिहरगंज), पलामू नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू में एक और सफलता हाथ लगी है. सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम ने बुधवार को भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है. जिसे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया था. बताया गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ व पुलिस ने […]
प्रतिनिधि (हरिहरगंज), पलामू
नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पलामू में एक और सफलता हाथ लगी है. सीआरपीएफ 134 बटालियन की टीम ने बुधवार को भारी मात्रा में हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है. जिसे नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया था. बताया गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सीआरपीएफ व पुलिस ने वैसे इलाकों में अपनी सक्रियता बढ़ायी है. जो पूर्व में नक्सलियों का सेफ जोन रहा है.
बुधवार को जिस इलाके में सीआरपीएफ द्वारा कार्रवाई की गयी वह पीपरा थाना क्षेत्र के मजुराहा जंगल है. जहा एक गुफानुमा जगह में नक्सलियों ने हथियार व अन्य सामग्री छुपाकर रखा था. जब इस इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ी तब नक्सलियों की मुश्किलें बढ़ी. संभवत: नक्सली इस हथियार के साथ भागने में सफल नहीं हुए होंगे तब उनलोगों ने मजबूरी में हथियार छोड़कर भाग गये होंगे.
सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट रूपेश कुमार ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान गुफा से सीआरपीएफ के जवानों ने तीन राइफल, चार टीफिन बम, नक्सली साहित्य व भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. जिस स्थान से बरामदगी की गयी है. वह इलाका पीपरा थाना से चार किलोमीटर दूर और बिहार के टंडवा थाना से सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
क्योंकि चुनाव के मद्देनजर इन दिनों बिहार व झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है. लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. अभियान में पिपरा थाना प्रभारी महानंद सूरीन, हरिहरगंज थाना के एएसआई संजय कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विवेक कुमार यादव, मानस कुमार, विनोद कुमार सिंह सहित कई पुलिस व सीआरपीएफ के कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




