रोहतास में बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने, हाईवे पर लटका बिजली का तार, राहगीरों और वाहनों के लिए बढ़ा खतरा

Sasaram News: रोहतास जिले के चेनारी- कुदरा स्टेट हाईवे पर विरनगर गांव के पास सड़क से महज तीन फीट ऊपर झूलता केबल तार राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन गया है. बिजली विभाग की उदासीनता के कारण यहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.
Sasaram News:(संदेश जायसवाल) रोहतास के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर विरनगर गांव के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप बिजली विभाग की लापरवाही ने सड़क पर एक बड़ा खतरा पैदा कर दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक केबल तार सड़क से महज तीन फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है, जो स्कूल बस, ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन और अन्य बड़े वाहनों के लिए भी गंभीर जोखिम बन सकता है.
इंद्रजीत सिंह कुशवाहा और नारायणपुर पंचायत की सरपंच प्रतिनिधि रमाशंकर शर्मा ने बताया कि यह स्थिति कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई.
ग्रामीणों की चिंता और अपील
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं. रात के समय अंधेरे में तार और भी अधिक खतरा बन जाता है, क्योंकि वाहन चालकों और राहगीरों को यह ठीक से दिखाई नहीं देता. बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के कारण तार टूटकर सड़क पर गिरने का खतरा और बढ़ जाता है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए तार को सुरक्षित ऊंचाई पर लगाने की अपील की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसी भी दिन बड़ा सड़क हादसा हो सकता है.
विभाग की उदासीनता पर सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार विभाग को समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे विभाग की उदासीनता और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वर्तमान में स्टेट हाईवे पर झूलता केबल तार लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है और किसी भी अनहोनी की संभावना को लेकर इलाके में चिंता बढ़ गई है.
Also Read:भोजपुर के गड़हनी कॉलेज में विवाद, प्राचार्य नियुक्ति पर शिक्षकों ने जताया विरोध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










