मठिया में ट्रैक्टर चालक हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, हर पहलू की जांच में जुटी पुलिस

भानस थाना.
मठिया गांव में खेत में जुताई कर रहे युवक चंदन कुमार की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. रात में लापता होने के बाद अगली सुबह उसका शव मिट्टी में दबा मिला. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.
Sasaram News : दिनारा में भानस थाना क्षेत्र के मठिया गांव में खेत में ट्रैक्टर चला रहे युवक चंदन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मृतक के पिता हीरा सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
रात में खेत से हुआ था लापता
परिजनों के अनुसार, चंदन कुमार रविवार को ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था. रात करीब नौ बजे उसका छोटा भाई खाना लेकर खेत पहुंचा तो ट्रैक्टर की लाइट जल रही थी, लेकिन चंदन वहां नहीं था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका.
अगली सुबह मिट्टी में दबा मिला शव
परिजनों और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की. सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में मिट्टी के नीचे दबा चंदन का शव मिला. शव मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
अज्ञात पर दर्ज हुई प्राथमिकी
भानस थानाध्यक्ष विजय बैठा ने बताया कि मृतक के पिता हीरा सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










