रोहतास में 76 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, एसपी ने कंधों पर लगाए नए स्टार

Updated:
विज्ञापन
पिपिंग सेरेमनी : 76 पुलिसकर्मियों को मिला नया रैंक, एसपी ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

एसआई को डबल स्टार लगाते एसपी रौशन कुमार और मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी | Prabhat Khabar Network

रोहतास पुलिस लाइन में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में 76 पुलिसकर्मियों को नया रैंक मिला। एसपी ने स्टार लगाकर सभी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास पुलिस लाइन में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान जिले के 76 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के बाद नए रैंक से अलंकृत किया गया. पुलिस अधीक्षक एवं मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

पदोन्नति को बताया कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है. इसके साथ ही नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा भी जुड़ी है.

58 पीटीसी बने एएसआई

पिपिंग सेरेमनी में 58 पीटीसी को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया. इसके अलावा दो सिपाहियों को हवलदार, 10 चालक सिपाहियों को चालक हवलदार, तीन चालक हवलदारों को एएसआई (परिवहन) तथा तीन एएसआई (परिवहन) को एसआई (परिवहन) के पद पर पदोन्नति दी गयी. इस प्रकार कुल 76 पुलिसकर्मियों को नए रैंक प्रदान किए गए.

उत्साह और गौरव से भरा रहा समारोह

समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया. नए रैंक मिलने पर पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी. तालियों की गड़गड़ाहट के बीच सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी गयी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन