सासाराम: खेत की पटवन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

सुर्यपुरा थाना.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डबरिया गांव में खेत की पटवन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sasaram News : सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में खेत की पटवन (सिंचाई) को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. मारपीट की घटना में एक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

कहासुनी के बाद हुई मारपीट

थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि खेत की पटवन के दौरान जनेश्वर पांडे और विंध्याचल पांडे के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना में घायल जनेश्वर पांडे ने विंध्याचल पांडे सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरजीत पांडे ने सौरव पांडे सहित तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट और अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन