सासाराम में BJP का 'सेवा संकल्प अभियान': 17 सितंबर को PM मोदी के जन्मदिन पर जलेगा आशीर्वाद का दीया, पार्टी ने बनाई रणनीति
चर्चा करते नगर पूर्वी के मंडल अध्यक्ष व अन्य.
सासाराम में भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाने की योजना बनाई है. 17 सितंबर को कार्यकर्ताओं द्वारा 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर पीएम के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी. वंचितों तक सेवा पहुंचाने पर भी जोर दिया गया.
Rohtas News: सासाराम शहर के नूरनगंज बौलिया रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल कार्यालय में गुरुवार की शाम एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सासाराम प्रखंड के बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन ने की. इस बैठक में पार्टी के आगामी 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल क्रियान्वयन और व्यापक जन-भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया जाएगा 'आशीर्वाद का दीया'
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सेवा कार्य किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुखी जीवन और दीर्घायु की कामना के साथ 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्वलित करने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया. इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ मिलकर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और घरों में दीप प्रज्वलन सुनिश्चित करेंगे.
सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत समाज के वंचित और जरूरतमंद तबकों तक सेवा पहुंचाने की रणनीति तैयार की. वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जाएगा.
बैठक में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित
इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जमशेद आलम, व्यापार प्रकोष्ठ के दीपक वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार. उपाध्यक्ष देवलाल पाल, मंत्री मनीष गुप्ता, राज लक्ष्मी, हरीश गोड़ एवं अजयशंकर सिंह सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए