एसपी के सवाल पर छात्राओं ने बताए बड़े सपने: कोई बनेगी IPS तो कोई CEO, तिरंगा यात्रा में शानदार झांकी के लिए मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

एसपी राज के हाथों सम्मान पाती संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सासाराम में एसपी ने तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया और उनके भविष्य के सपनों के बारे में जाना.

विज्ञापन

Rohtas News: जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय, डेहरी में शुक्रवार को आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान स्कूली छात्राओं के आत्मविश्वास और ऊंचे सपनों ने सबका दिल जीत लिया. जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत करने वाली सासाराम स्थित संत जोसेफ स्कूल की छात्राओं को एसपी राज ने अपने हाथों से प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे गर्व और खुशी से खिल उठे.

विज्ञापन

आईपीएस, डॉक्टर और सीईओ बनने का लक्ष्य, एसपी ने बढ़ाया हौसला

सम्मान समारोह के दौरान एसपी राज ने छात्राओं से बेहद आत्मीय अंदाज में सीधा संवाद स्थापित किया. जब उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहती हैं, तो छात्राओं ने बिना किसी झिझक के आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य साझा किए. किसी ने डॉक्टर व इंजीनियर तो किसी ने सीईओ और आईपीएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना बताया. बच्चों के बुलंद इरादे सुनकर एसपी बेहद प्रभावित हुए. उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समय रहते स्पष्ट लक्ष्य तय कर निरंतर अनुशासन और लगन के साथ मेहनत करने से कोई भी मंजिल असंभव नहीं है.

सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी जरूरी

एसपी ने बच्चों को किताबी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, राष्ट्रसेवा और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सलाह दी. स्कूल के निदेशक सह बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने एसपी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर प्रतिभा की ऐसी पहचान और प्रोत्साहन मिलने से बच्चों का मनोबल कई गुना बढ़ जाता है.

ये मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने वाली छात्राओं में सौम्या कुमारी, आकृति कुमारी, अश्मिता कुमारी, आस्था कुमारी, सृष्टि कुमारी, दीप्ति कुमारी, राज नंदनी, श्रेया कुमारी, शिल्पी कुमारी, आद्या, अदिति कुमारी, पारिशी कुमारी, अनन्या कुमारी, नैना गुप्ता, सुहानी कुमारी, सीमा कुमारी, अनन्या राज, प्रियंका कुमारी, जागृति कुमारी, सेजल कुमारी, मोनाली कुमारी एवं परी कुमारी वर्मा रहीं.

Also Read: रोहतास: नासरीगंज में गड्ढों से परेशान लोगों ने NH 120B लिंक रोड किया जाम, 6 घंटे ट्रकों की लगी लंबी कतार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन