रोहतास: नासरीगंज में गड्ढों से परेशान लोगों ने NH 120B लिंक रोड किया जाम, 6 घंटे ट्रकों की लगी लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

सड़क जाम करते युवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नासरीगंज-दाऊदनगर के NH 120B लिंक रोड पर बने खतरनाक गड्ढों ने स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का दिया. सड़क की खराब हालत के विरोध में ग्रामीणों ने 6 घंटे तक सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. मौके पर पहुंची सीओ ने गड्ढे भरवाए, तब जाकर जाम खुला.

विज्ञापन

Rohtas News: नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल मार्ग स्थित एनएच 120बी के लिंक रोड पर उभरे जानलेवा गड्ढों से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. विष्णु तिवारी और मनीष यादव के संयुक्त नेतृत्व में ग्रामीणों ने करीब छह घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रखा. सड़क जाम होने से दोनों ओर ट्रकों और यात्री वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई, जिससे भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई.

विज्ञापन

छह घंटे तक पहिए थमे, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

सोन पुल मार्ग अंतरजिला और भारी वाहनों के आवागमन का प्रमुख केंद्र होने के कारण जाम लगते ही सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां फंसने लगीं. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लिंक रोड पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. स्थानीय नागरिकों ने मांग रखी कि सड़क पर उभरे गड्ढों की तुरंत मरम्मत कराई जाए, पिछले पांच वर्षों से सड़क किनारे खड़े लावारिस ट्रकों को जब्त कर हटाया जाए, दुर्घटना बहुल इस मोड़ पर गोलंबर बने और यातायात को सुगम बनाने के लिए डिवाइडर का निर्माण कराया जाए.

सड़क जाम करते युवा | Prabhat Khabar Network
सड़क जाम करते युवा | Prabhat Khabar Network

सीओ ने मौके पर पहुंचकर भरवाए गड्ढे, तब खुला जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) अंचला कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं. उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. जनहित को ध्यान में रखते हुए सीओ ने त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही दो ट्रैक्टर ईंट व मिट्टी मंगवाकर सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरवाया. इसके साथ ही उन्होंने सड़क किनारे खड़े पुराने वाहनों को शीघ्र हटवाने का लिखित व मौखिक आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने छह घंटे बाद जाम हटाया.

प्रदर्शन में भारी संख्या में जुटे रहे युवा

सड़क सुरक्षा और मरम्मत की मांग को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शिगू सिंह, अजित कुमार, ऋषभ यादव, मिथुन कुमार, पवन कुमार, विकाश कुमार, रौशन कुमार, अरुण कुमार, रूपेश कुमार, विशाल कुमार, सन्तोष कुमार, हसरत हुसैन, अमन कुमार, प्रिंस राज और रिशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा व ग्रामीण मौजूद रहे.

Also Read: रोहतास: दिनारा में बेलवैयां मोड़ पर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग: दो गोलियां हुईं मिस, बाल-बाल बची जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन