मेदिनीनगर : जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2019 8:57 AM
पलामू : पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. संतोष की गिरफ्तारी चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव से की गयी है. संतोष यादव गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के मगराही गांव का रहनेवाला है. पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल कुमार शुक्ला को सूचना […]
पलामू : पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. संतोष की गिरफ्तारी चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव से की गयी है. संतोष यादव गढ़वा के रमकंडा थाना क्षेत्र के मगराही गांव का रहनेवाला है.
पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी विपुल कुमार शुक्ला को सूचना मिली थी कि चैनपुर के कुरका में वह लेवी वसूलने आनेवाला है. इसी सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने एक टीम का गठन किया था. मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि अभियान एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










