लूटे गये 54 लाख रुपये में से 35 लाख राजगंज से बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 4:05 AM
सिलीगुड़ी, मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के एक निजी बैंक से 15 जून को लूटे गये 54 लाख रुपये में से 35 लाख रुपये जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाने के ईरानी बस्ती से बरामद हुए हैं. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. झारखंड व राजगंज थाना की पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही […]
सिलीगुड़ी, मेदिनीनगर : मेदिनीनगर के एक निजी बैंक से 15 जून को लूटे गये 54 लाख रुपये में से 35 लाख रुपये जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाने के ईरानी बस्ती से बरामद हुए हैं. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. झारखंड व राजगंज थाना की पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है. 15 जून को मेदिनीनगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक से 54 लाख रुपये एटीएम में भरने के इरादे से एजेंसी निकाल रही थी. उसी समय बाइक सवार लुटेरे रुपये लूट कर फरार हो गये.
बैंक के सीसीटीवी से पुलिस बाइक के जरिये लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश की. बाइक जिसके नाम पर थी, उसके घर में लुटेरे किराये पर रहते थे. मकान मालिक से मिले लुटेरों के मोबाइल नंबर की सहायता से झारखंड पुलिस फाटापुकुर पहुंची. दो दिन घात लगाने के बाद 35 लाख पुलिस ने बरामद किये. हालांकि इस मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा का कहना है कि पैसे बरामदगी के लिए अभी बिहार व बंगाल में छापामारी जारी है. लूट के अनुसंधान में पुलिस को जो तथ्य मिले थे, उसके मुताबिक इस गिरोह में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ था. पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी छापामारी जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद ही विस्तार से कुछ बता पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










