योग तन और मन के विकारों को दूर करता है : डीसी

Updated at : 21 Jun 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
योग तन और मन के विकारों को दूर करता है : डीसी

पाकुड़. जिला प्रशासन की ओर से कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में शनिवार को 11वां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. जिला प्रशासन की ओर से कृषि उत्पादन बाजार समिति के प्रांगण में शनिवार को 11वां अतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. योग प्रशिक्षक संजय कुमार शुक्ला ने सभी को योगाभ्यास करवाया. डीसी मनीष कुमार ने जिलावासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुभकामनाएं दी. कहा कि प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए स्वस्थ शरीर के लिए योग करें. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है. कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग करना जरूरी है. इसे सभी को करना चाहिए. डीसी ने कहा कि नियमित योग करने से विभिन्न रोगों से मुक्ति मिलती है. योग तन और मन के विकारों को दूर करता है. योग करने से जहां शरीर में स्फूर्ति आती है, वहीं हमारा अंदरूनी तंत्र भी मजबूत होता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कुछ क्षण योग के लिए जरूर निकालें. इस अवसर पर जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola