ePaper

मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए करें मेहनत: डीसी

Updated at : 05 Oct 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक-इंटरमीडिएट परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम के लिए करें मेहनत: डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एपीओ एवं बीपीओ के साथ आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, एपीओ एवं बीपीओ के साथ आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि जिले में परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना पहले से ही चल रही है. यदि विद्यालय अभी से विद्यार्थियों की सख्त निगरानी करें, तो शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम संभव है. उन्होंने विद्यालयों को अधिक समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई. उपायुक्त ने कहा कि सिलेबस में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने के कारण परख बुकलेट इस वर्ष भी उपयोगी रहेगी. उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक सप्ताह टेस्ट परीक्षा आयोजित करने और 1 से 5 नवम्बर 2025 के बीच सभी विद्यालयों में कॉमन टेस्ट कराने के निर्देश दिए. टेस्ट परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हो और कॉपी की जांच निष्पक्ष रूप से हो. 15 नवम्बर तक विद्यार्थियों की प्रगति पर विशेष समीक्षा कर कमजोर एवं मेधावी दोनों श्रेणी के विद्यार्थियों पर अलग-अलग रणनीति अपनाई जाए. पिछड़ रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त सहयोग देने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक्स्ट्रा क्लासेज चलाई जाएं. उपायुक्त ने विद्यालयों में भवन या कक्षा-कक्ष की समस्या की सूची शीघ्र भेजने को कहा. उन्होंने बताया कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अतिरिक्त कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और अन्य विद्यालयों में भी इसी मॉडल पर कक्षाएं आयोजित की जायेंगी. उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों से पाकुड़ जिले को राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सतत मॉनिटरिंग से यह लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola