चुनाव और जनगणना में चौकीदारों की सजग भूमिका पर बल

Published at :15 Apr 2026 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव और जनगणना में चौकीदारों की सजग भूमिका पर बल

लिट्टीपाड़ा के प्रखंड सभागार में नवनियुक्त चौकीदारों की बैठक बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चुनाव, जनगणना एवं आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने चौकीदारों से ग्राम पंचायत के सचिव व मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ सही समय पर और सही लाभुकों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने चौकीदारों को चुनाव और जनगणना में सजगता, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। चौकीदारों को ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके दायित्वों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया। बैठक में पंचायत राज एवं कृषि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा

नवनियुक्त चौकीदारों का एक बैठक बुधवार को प्रखंड के सभागार भवन में बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में निर्वाचन, जनगणना, आवास योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि सभी चौकीदार अपने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव एवं मुखिया के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर एवं सही लाभुकों तक पहुंच सके. उन्होंने विशेष रूप से चुनाव एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में सजगता, जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया. उन्होंने आगे कहा कि चौकीदार ग्रामीण प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उन्हें अपने दायित्वों के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक रहकर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. साथ ही सभी चौकीदारों को अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहते हुए सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहने का निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास सहित सभी चौकीदार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola