पुलिस टीम पर हमले मामले में दो महिला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमले मामले में दो महिला गिरफ्तार

हिरणपुर. अंगूठियां गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हिरणपुर. अंगूठियां गांव में पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. महिलाओं पर आरोप है कि 19 अक्तूबर को हिरणपुर के अंगूठिया गांव में पुलिस पर हुए हमले में वे दोनों शामिल थीं. पुलिस ने जगनी देवी व फूलो देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले इसी मामले में दोनों महिलाओं के पति करमु राय एवं सियो राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जाता है कि घटना के दौरान आरोपियों ने हिरणपुर थाने के एएसआइ गोविंद साहा को पेड़ से बांधकर पीटा था. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई दिलीप कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया था. घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola