राहुल गांधी की मांग: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच

राहुल गांधी (Photo: PTI)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति से जांच कराने की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि छात्र न्याय के हकदार हैं और उनके साथ हुई बर्बरता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
Rahul Gandhi on Student Protest : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक स्वतंत्र उच्चाधिकार प्राप्त समिति से कराई जानी चाहिए. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि "छात्र न्याय के हकदार हैं."
अमित शाह को ठहराया था जिम्मेदार
राहुल गांधी ने बुधवार को भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद से हटाया जाना चाहिए. राहुल ने यह भी कहा था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाना चाहिए.
लगातार उठा रहे हैं जांच की मांग
राहुल गांधी लगातार छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं. उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने दोहराया कि निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी और छात्रों को न्याय मिल सकेगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली लक्ष्मी योजना: 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानिए किन महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










