ePaper

आठ लाख में सोने की नकली मूर्ति बेचने वाले दो ठग धराये

Updated at : 04 Aug 2024 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
आठ लाख में सोने की नकली मूर्ति बेचने वाले दो ठग धराये

पिछले दिनों फतुहा के नारायणा गांव निवासी से आठ लाख में सोने की नकली मूर्ति बेचने के मामले में फतुहा पुलिस ने दो लोगों को मोकामा से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतुहा पिछले दिनों फतुहा के नारायणा गांव निवासी से आठ लाख में सोने की नकली मूर्ति बेचने के मामले में फतुहा पुलिस ने दो लोगों को मोकामा से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि फतुहा के नारायणा गांव निवासी राजीव कुमार जो मूल रूप से शेखपुरा जिला के कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गांव निवासी हैं. पिछले दिनों उनसे नालंदा के थरथरी और मोकामा निवासी दो दोस्तों से आठ लाख में सोने की मूर्ति खरीदने की बात तय हुई. इसके बाद राजीव ने थरथरी थाना क्षेत्र के शशि कुमार और मोकामा थाना क्षेत्र के पंडित पासवान से आठ लाख में सोने की मूर्ति खरीद ली. मूर्ति खरीदने के बाद जब उसकी जांच करायी तो वह नकली निकली. इसे लेकर राजीव कुमार ने फतुहा थाने में आठ लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष रूपक कुमार ने तकनीकी सेल की सहायता से दोनों ठगी करने वाले पंडित पासवान और शशि कुमार को मोकामा से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola