आपस में मारपीट का दो अलग-अलग मामला दर्ज

महेशपुर. थाना क्षेत्र में गाली गलौज एवं छेड़खानी के अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं.
महेशपुर. थाना क्षेत्र में गाली गलौज एवं छेड़खानी के अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. प्रथम पक्ष की पीड़िता ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. पीडिता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 9 जुलाई को सुबह 9 बजे अपनी मां और बड़ी बहन के साथ अपने मायके में थीं. छोटकेंदुआ गांव निवासी के बरकत मियां और इरशाद अंसारी गाली गलौज करने लगा और बोलने लगा कि तुमलोग पैतृक जमीन छोड़ दो, सारा जमीन हम लोगों का है, जब मैं गाली देने से मना की तो दोनों मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे. पीड़िता के आवेदन पर थाना कांड संख्या 124/ 25 दर्ज किया गया है. वही दूसरे पक्ष के वादी अजीरन बीबी ने आवेदन में बताया है कि 9 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे मैं अपने मजदूर एवं मिस्त्री को लगाकर अपना घर मरम्मत करवा रही थी. इसी बीच छोटकेंदुआ गांव निवासी रहीमन बीवी, जुलेखा बीवी व बासीरन बीबी गाली गलौज करने लगी, बोलने लगी कि मकान का मरम्मत करना बंद करो. आकर मारपीट करने लगी. वादिनी के शिकायत पर थाना कांड संख्या 125/25 दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




