दो बाइकों की हुई टक्कार, दोनों के चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की हुई टक्कार, दोनों के चालक घायल

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क गोहांडा के समीप शुक्रवार को दो बाइकों के आमने सामने हुई टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क गोहांडा के समीप शुक्रवार को दो बाइकों के आमने सामने हुई टक्कर से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सरवन मंडल अपने मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा आ रहा था. वहीं लिट्टीपाड़ा की ओर जा रहे गोहांडा गांव निवासी परमेश्वर मरांडी के मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सरवन मंडल को पाकुड़ रेफर कर दिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया दोनों घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola