लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 1.19 लाख बरामद, देसी कट्टा व गोलियां भी बरामद

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को सीएसपी संचालक रंजीत कुमार के साथ 2 लाख 95 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने समाधान किया है। दो आरोपी मंजीत मुर्मू (38) और कोलेश हांसदा (22) को हथियार और चोरी की संपत्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया। मंजीत पर पाकुड़, दुमका और साहेबगंज में 23 मामले दर्ज हैं, जबकि कोलेश पर महेशपुर और अमड़ापाड़ा में एक-एक मामला दर्ज है। एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर एसआईटी ने उन्हें पकड़ा। दोनों ने लूट की संगीन वारदात में संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने लूटे पैसे, हथियार, मोबाइल और सोने का बाली बरामद कर मामले को उद्भेदित किया है।
अमड़ापाड़ा सीएसपी संचालक से हुई लूट का पुलिस ने किया उद्भेदन
संवाददाता, पाकुड़. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा-सिंगारसी मुख्य सड़क पर बोका मोड़ के पास सीएसपी संचालक रंजीत कुमार के साथ 12 सितंबर को हुई 2.95 लाख रुपये की लूट मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों नगर थाना क्षेत्र के शिवतल्ला गांव निवासी मंजीत मुर्मू उर्फ मानिक मुर्मू (38) और महेशपुर थाना क्षेत्र के कोलाबाड गांव निवासी कोलेश हांसदा (22) को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक लाख 19 हजार रुपये, एक देसी कट्टा और छह गोली, दो मोबाइल, एक मोटरसाइकिल तथा पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट कांड का सोने की बाली बरामद की है. यह जानकारी एसपी निधि द्विवेदी ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी मदन शर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लगभग तीन लाख रुपये लूटने की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 62/25 दर्ज कर मामले के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था. तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि कुख्यात अपराधी मंजीत मुर्मू इस घटना में शामिल था. 18 सितंबर को सूचना मिली कि मंजीत मुर्मू लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के सिमलजोड़ी गांव के पास देखा गया है. एसडीपीओ विजय कुमार के निर्देश पर लिट्टीपाड़ा पुलिस सिमलजोड़ी गांव पहुंची. गांव में मंजीत मुर्मू को पकड़ कर फोटो से मिलान किया गया, लेकिन तभी उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति पुलिसकर्मी पर पंच फाइटर से हमला कर जंगल की ओर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि 19 सितंबर को सूचना मिली कि मंजीत मुर्मू सिमलजोड़ी से लबदा गांव की ओर जा रहा है. पुलिस जामकुंदर गांव के पास तैनात हो गयी और मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. मंजीत मुर्मू के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, 5000 रुपये नगद, एक स्मार्टफोन और दो अतिरिक्त गोली बरामद हुई. वहीं कोलेश हांसदा के पास से 6000 रुपये नगद, एक पंच फाइटर, चार गोली और घटना के समय मौजूद मोबाइल बरामद हुआ. पुलिस को दिए बयान में दोनों ने अमड़ापाड़ा लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने अमड़ापाड़ा थाना कांड में लूटे गए पैसे, घटना के समय मौजूद मोबाइल तथा पाकुड़ नगर थाना से लूटे गए सोने का कान का बाली बरामद किया.मंजीत मुर्मू पर दर्ज हैं दर्जनों मामले: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के स्वर्गीय भावेश मुर्मू के 38 वर्षीय बेटे मंजीत मुर्मू पर पाकुड़, दुमका और साहेबगंज जिले को मिलाकर कुल 23 मामले दर्ज हैं. इनमें छिनतई, लूट, आमर्स एक्ट सहित अन्य मामले शामिल हैं. मंजीत मुर्मू अपने गिरोह में नए-नए सदस्यों को शामिल कर राहगीरों, सीएसपी संचालकों और कारोबारियों की रेकी कर देसी कट्टे का भय दिखाकर लूटपाट करता है. वहीं कोलेश हांसदा पर अब तक महेशपुर और अमड़ापाड़ा थाना में एक-एक मामला दर्ज है.
छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी-कर्मी
एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार, महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सिमलोंग थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई पप्पु कुमार, एसआई विवेक कुमार, एसआई चंदन कुमार, एसआई अनिल कुगार पंचित, एएसआई गीरचन्द्र दास, एएसआई अवधेश कुमार यादव.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




