प्राथमिक विद्यालय सिंघना में ताला तोड़कर चोरी

महेशपुर. थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंघना में चोरों ने कई सामान की चोरी कर ली.
महेशपुर. थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंघना में चोरों ने कई सामान की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक रामजीत सोरेन रोज की तरह शुक्रवार को भी विद्यालय बंद कर अपना घर चल गये थे. शनिवार की अहले सुबह सिंघना गांव के ही एक ग्रामीण विद्यालय के पास चापाकल में पानी लेने आए थे. ग्रामीण विद्यालय का ताला टूटा देखा. प्रधानाध्यापक रामजीत सोरेन को सूचना दी. इसके बाद शिक्षक ने ग्रामीणों के साथ विद्यालय में जाकर देखा तो कार्यालय, रसोइया घर और एक कक्षा का ताला टूटा हुआ है, जहां से बिजली का बोर्ड, पंखा, बच्चों की कॉपी, किताब सहित कई सामान गायब है. विद्यालय परिसर में एक गमछी, एक हाथ में पहनने का बाला, दो चाकू गिरा हुआ पाया. शिक्षक ने चोरी की घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारी को दी. उन्होंने 100 पर फोन कर पुलिस को खबर दी. प्रधानाध्यापक रामजीत सोरेन ने थाने को कोई आवेदन नहीं दिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




