चोरों ने कमलघाटी गांव में घर का ताला तोड़कर की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 6:46 PM
कमलघाटी गांव में एक घर से लाखों रुपए के समान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है.
लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के कमलघाटी गांव में एक घर से लाखों रुपए के समान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर गृह स्वामी जय सरकार ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने आवेदन में जिक्र किया है कि 29 जून को वह घर में ताला लगाकर अपने काम पर चला गये थे. वापस घर आया तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. सब सामान इधर से उधर बिखरा पड़ा है. बक्सा में रखा सोना, चांदी सहित दस हजार रुपये नकद गायब है. उन्होंने बताया है कि चुनाव का माहौल रहने के कारण आवेदन देने में देरी हुआ है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के शिकायत पर थाना में कांड संख्या 22/24 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










