बाबूलाल-झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, संताल में डेमोग्राफी में बदलाव व घुसपैठ चिंता का विषय

भाजपा जिला प्रशिक्षण महाअभियान का पाकुड़ में समापन हुआ, जिसमें संगठन विस्तार, कार्यपद्धति और पार्टी इतिहास पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त हुए। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने 2027 पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध घुसपैठ को गंभीर बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने पार्टी के इतिहास और विचारधारा की जानकारी दी। कार्यकर्ता बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपेक्षा है।
भाजपा. जिला प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन, पूर्व सीएम बाबूलाल ने कहा विचार से संगठन और संगठन से राष्ट्र बनता है : बाबूलाल मरांडी 2027 के पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान संवाददाता, पाकुड़ भाजपा जिला इकाई की ओर से सिंधी पंचायत धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण महाअभियान का समापन शुक्रवार को हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन छह अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, पार्टी इतिहास एवं व्यवहारिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. समापन अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विचार से संगठन बनता है और संगठन से राष्ट्र का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि पंचायत, प्रखंड एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रशासनिक भ्रष्टाचार चरम पर है और सत्तारूढ़ गठबंधन जनहित की अनदेखी कर रहा है. संताल परगना में डेमोग्राफी में बदलाव एवं अवैध घुसपैठ गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि 2027 पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की भूमिका स्पष्ट है और कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना होगा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं आवास जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना होगा. पंचायत प्रतिनिधियों को भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रेरित करना भी संगठन की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व जनता के बीच की गई मेहनत और संघर्ष के आधार पर ही संगठन अधिक से अधिक प्रतिनिधियों को जीत दिलाने में सफल होगा. प्रशिक्षण वर्ग के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन की विचारधारा पर कार्य कर रही है. आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है. प्रशिक्षण वर्ग में शैलेंद्र सिंह ने व्यावहारिक सत्र, निवास मंडल ने कार्य विस्तार की दृष्टि तथा महादेव दूबे ने संगठन की कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी. कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










