मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर रखें ध्यान : सीएस

पाकुड़. डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, नियंत्रण एवं जन-जागरुकता को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.
डेंगू एवं चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर दिया गया प्रशिक्षण संवाददाता, पाकुड़. जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम, नियंत्रण एवं जन-जागरुकता को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ केके सिंह ने संयुक्त रूप से की. प्रशिक्षण का उद्देश्य वर्षा ऋतु में बढ़ने वाले मच्छर जनित रोग के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजनों को जागरूक करना व रोकथाम की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करना था. सिविल सर्जन ने कहा कि वर्षा ऋतु व जलजमाव के कारण डेंगू एवं चिकनगुनिया में वृद्धि की संभावना रहती है. उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि घरों एवं आसपास जमा पानी को नियमित रूप से हटाना जरूरी है. कूलर, पुराने टायर, गमले एवं अन्य जल संग्रहित स्थानों की सफाई कर मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सकता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं. बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचें. प्रशिक्षण के दौरान डेंगू एवं चिकनगुनिया के लक्षण, पहचान, बचाव, सर्विलांस, लार्वा नियंत्रण, फॉगिंग, स्रोत नष्ट करने की प्रक्रिया, समय पर जांच एवं उपचार की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में भीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, एफएलए राजू अग्रवाल, एमटीएस, एटीएस, एमपीडब्ल्यू, नपकर्मी, शहरी क्षेत्र की सहिया आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










