पाम संडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

पाम संडे पर गिरिजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ जिले के विभिन्न गिरजाघरों में रविवार को पाम संडे (खजूर रविवार) के पावन अवसर पर ईसाई समुदाय द्वारा विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया. इस दिन को यीशु मसीह के यरुशलम आगमन की स्मृति में मनाया जाता है, जब लोग उनके स्वागत में खजूर की पत्तियां लेकर मार्ग में बिछाए थे. सुबह से ही गिरजाघरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली. लोगों ने खजूर की पत्तियां लेकर प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की. गिरजाघरों में विशेष आराधना, भजन-कीर्तन और धर्मोपदेश का आयोजन हुआ. ईसाई धर्म पुरोहितों द्वारा पाम संडे के महत्व को समझाते हुए ईसा मसीह के बलिदान और करुणा का संदेश दिया. शहर के जिंदा तो मैथोडिस्ट चर्च, धनुष पूजा मैथोडिस्ट चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में भी भव्य समारोह संपन्न हुए. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर प्रभु की स्तुति में भाग लिया. ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि पाम संडे के साथ ही होली वीक की शुरुआत हो गयी है, जो गुड फ्राइडे और ईस्टर रविवार तक चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




