भैया दूज पर बहनों ने भाइयों के दीर्घायु की कामना की

भैया दूज पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बंगाली समुदाय इसे “भाई फोटा” के रूप में मनाता है, जहाँ बहनें फोटा लगाती हैं और भाई उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन देते हैं। दीवाली के एक दिन बाद चित्रगुप्त पूजन के अवसर पर यह पर्व हर वर्ष आयोजित होता है। प्रखंड मुख्यालय पर इस दिन खासा उत्साह देखा गया। भैया दूज भाई-बहन के बीच स्नेह और प्रेम का पावन पर्व माना जाता है।
प्रतिनिधि,महेशपुर. कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया के दिन, गुरुवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भैया दूज प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया. इस पर्व को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व माना जाता है. बहनों ने भाइयों के ललाट पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की. वहीं बंगाली समुदाय इस पर्व को “भाई फोटा” के रूप में मनाते हैं, जिसमें बहनों ने भाइयों को फोटा लगाया और बाद में भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया. प्रखंड मुख्यालय में भैया दूज के उपलक्ष्य में काफी चहल-पहल देखी गई. बताते चलें कि दीवाली के एक दिन बाद चित्रगुप्त पूजन का आयोजन होता है, और इसी दिन हर वर्ष भैया दूज मनाया जाता है. भैया दूज भाई-बहन के बीच स्नेह का प्रतीक पर्व है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










