"जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी" अखिलेश यादव के बयान से UP में मचा सियासी भूचाल

Updated:
विज्ञापन
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने दान, चढ़ावे और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भाजपा पर 'आस्था के साथ विश्वासघात' का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर ट्रस्ट और भाजपा पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि "भाजपा और उनके संगी-साथी आस्था के साथ विश्वासघात के महापाप और अपराध के दोषी हैं." उन्होंने दान, चढ़ावे और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए इसे संसद में ले जाने की बात कही. पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, "जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी."

दान, चढ़ावे और जमीन सौदों को लेकर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े दान-पात्र, गुप्त दान, दान की रसीदों और जमीन खरीद-फरोख्त में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने कम कीमत पर जमीन खरीदकर उसे कई गुना अधिक कीमत पर मंदिर ट्रस्ट को बेचकर लाभ कमाया. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि ईमानदार लोगों की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और पूरे मामले में पारदर्शिता नहीं बरती गई.

जांच प्रक्रिया पर भी उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि मामले में सबूत मिटाने, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग हटाने और निष्पक्ष जांच न होने जैसी गंभीर बातें सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर सवाल उठ रहे हैं, उन्हीं से जांच कराई गई और बिना किसी की जिम्मेदारी तय किए ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित गड़बड़ियों से जुड़ी राशि की बरामदगी का रिकॉर्ड भी सार्वजनिक नहीं किया गया.

'लोकधन की लूट' का मुद्दा संसद तक ले जाने की बात

अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में कहा कि यह मामला आस्था और जनविश्वास से जुड़ा है, इसलिए इसे संसद में उठाना जरूरी है. उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता इस पूरे प्रकरण को 'आस्था के साथ विश्वासघात' मानती है. पोस्ट के अंत में उन्होंने भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जवाबदेही तय होनी चाहिए.

Must Read- UP में सुहाना होगा सफर, दिसंबर से 18 शहरों में दौड़ेंगी 1225 नई AC ई-बसें, अकेले लखनऊ को 300 का तोहफा


विज्ञापन
Komal Agarwal

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola