कुष्ठ रोग खोज के लिए सहियाओं को मिला प्रशिक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2025 6:38 PM
पाकुड़. शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर बुधवार को सहियाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.
पाकुड़. शहरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ रोग खोज अभियान को लेकर बुधवार को सहियाओं को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केके सिंह, डॉ शेखावत हुसैन मौजूद रहे. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्री सिंह ने सभी सहियाओं को कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण, सर्वे और रिपोर्टिंग से संबंधित जानकारी दी. बताया कि कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों में त्वचा का रंग बदलना, दाग का चमकदार या तेलीय होना, गांठ का बनना, आंखों को बंद करने में परेशानी, नाक की हड्डी बैठ जाना, हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन, वस्तु पकड़ते समय कमजोरी महसूस होना जैसे संकेत शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर लायें. मौके पर राजकिशोर कुमार, मुकेश कुमार समेत सहिया साथी मौजूद थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










