पाकुड़ पुलिस को मिली 18 नयी पेट्रोलिंग बाइक, सुरक्षा होगी और मजबूत

पाकुड़ जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को 18 नई पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। समापन समारोह में सांसद विजय कुमार हांसदा, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नयी बाइकों से पुलिस की गश्ती तेज और प्रभावी होगी, जिससे अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा बेहतर होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाइक के जरिए जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी और पुलिस अधिकारियों को अपराधियों में भय व जनता में विश्वास स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। इससे शहर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस की त्वरित पहुंच संभव होगी, जो आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई में मददगार होगी।
संवाददाता, पाकुड़. जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस को 18 नयी पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध कराई गयी. समाहरणालय परिसर से सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इन बाइकों को रवाना किया. सांसद विजय कुमार हांसदा व महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि नयी बाइकों से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और तेज व प्रभावी होगी. इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा का एहसास होगा. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने बताया कि इन बाइकों के जरिये जिले के सभी क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जायेगी. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास कायम करना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि नयी पेट्रोलिंग बाइकों के संचालन से शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस की त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी. इससे आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई, अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में काफी सुविधा मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




