अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 20 May 2024 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

अवैध लॉटरी बेचने के नामजद अभियुक्त श्यामल मंडल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया, जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

हिरणपुर. अवैध लॉटरी बेचने के आरोप में नामजद अभियुक्त श्यामल मंडल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया, जिसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बाबत थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 22/24 में श्यामल मंडल नामजद अभियुक्त है. रविवार को श्यामल की गिरफ्तारी के बाद उसकी तलाशी ली गयी. इसके पास लगभग 12 हजार रुपये के अवैध लॉटरी का टिकट व एक मोबाइल बरामद किया गया. जब्त मोबाइल में कई सुराग मिले हैं. उन्होंने कहा कि अन्य अभियुक्तों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola