बड़ासपादहा में लगा नया ट्रांसफाॅर्मर

पाकुड़िया प्रखंड के ग्राम बड़ासपादहा में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल पर लगाया गया। पुराने खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीण लंबे समय से बिजली समस्या से जूझ रहे थे। स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या विधायक और उपासना मरांडी के सामने रखी, जिसके बाद उन्होंने विभाग से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने दोनों नेताओं का आभार व्यक्त किया।
पाकुड़िया. पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत पंचायत गणपुरा के ग्राम बड़ासपादहा में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी एवं केंद्रीय समिति सदस्या उपासना मरांडी की पहल पर लगाया गया. लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने अपनी परेशानी विधायक तथा उपासना मरांडी के समक्ष रखी. समस्या के समाधान के लिए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं उपासना मरांडी ने तत्परता दिखाते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफाॅर्मर की व्यवस्था करायी. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद सभी ने विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और केंद्रीय समिति सदस्या उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




