प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत 21 लोगों को लौटाया गया मोबाइल

पाकुड़. पाकुड़ पुलिस ने ''प्रोजेक्ट डिवाइस'' के तहत मंगलवार को 21 लोगों को चोरी या गुम हुआ मोबाइल लौटाया.
संवाददाता, पाकुड़. पाकुड़ पुलिस ने ””प्रोजेक्ट डिवाइस”” के तहत मंगलवार को 21 लोगों को चोरी या गुम हुआ मोबाइल लौटाया. इससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए इन 21 मोबाइलों को थाना प्रभारी ने उनके मालिकों को सौंपा दिया. जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के लोगों को उनके बरामद मोबाइल सौंपे गये. इन्हें मिला मोबाइल : नगर थाना (08 मोबाइल): रोनी शेख, अजय जायसवाल, बबलू मुर्मू, आ०-269 अनूप कुमार यादव, बजरंग साहा, भीमसेन हेंब्रम और शुभम कुमार चार को उनके मोबाइल सौंपे गए. मुफ्फसिल थाना (02 मोबाइल) : सबान शेख और मो रूहुल आमिन को मोबाइल वापस मिला. हिरणपुर थाना (03 मोबाइल) : महफुजुर रहमान, मन्टु साहा और मानिक टुडू को खोए हुए मोबाइल लौटाए गये. महेशपुर थाना (03 मोबाइल) : अमित कुमर भगत, पशुपति सिंह और ममता सिंह को उनके मोबाइल सुपुर्द किये गये. पाकुड़िया थाना (03 मोबाइल) : सुमित पाल, दीप्ति मनिषा बेसरा और इरफान हुसैन को उनका मोबाइल प्राप्त हुआ. लिट्टीपाड़ा थाना (01 मोबाइल) : सुबोधन मड़ैया को मोबाइल सौंपा गया. अमड़ापाड़ा थाना (01 मोबाइल) : भिन्सेंट मुर्मू को पुलिस ने उनका मोबाइल वापस किया. एसपी निधि द्विवेदी ने आम जनता को आश्वस्त किया है कि ””प्रोजेक्ट डिवाइस”” के तहत चोरी और गुमशुदा मोबाइलों को बरामद कर वापस लौटाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




