इस्लामपुर लूटकांड का 30 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो शातिर अपराधी दबोचे गए, लूटी गई बाइक व पल्सर भी बरामद
पुलिस की गिरफ्त में अधिकारी
Bihar Sharif News : इस्लामपुर में लूट की वारदात का खुलासा, अपराधियों का पुराना इतिहास उजागर. खबर में पढ़िए पुलिस को कैसे मिली सफलता?
नालंदा (बिहारशरीफ) से रणजीत सिंह
Bihar Sharif News : जिले की इस्लामपुर पुलिस ने लूट की एक बड़ी घटना का महज 30 घंटे में सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने लूट में इस्तेमाल पल्सर बाइक और लूटी गई बाइक बरामद करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. घटना 21/22 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है. इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोबिल पार नदी पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार दो लोगों से हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल और सोने का लॉकेट लूट लिया था.
तकनीकी जांच और सूचना के आधार पर लूटकांड का त्वरित उद्भेदन
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर हिलसा-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 घंटे के अंदर कांड में प्रयुक्त पल्सर बाइक BR21AK-9182 और लूटी गई बाइक BR21AE-2736 बरामद कर ली. साथ ही घटना में शामिल दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अपराधी की सूची
- नेपाल कुमार, 20 वर्ष, पिता कल्लू राम, ग्राम बेतौली, थाना हुलासगंज, जहानाबाद
- दीपु कुमार, 21 वर्ष, पिता अशोक यादव, ग्राम खेदनविगहा, थाना इस्लामपुर, नालंदा
अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी
दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पूछताछ में मिले सुराग पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. दोनों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है. छापामारी दल में शामिल थे: थानाध्यक्ष रणविजय कुमार, पु०अ०नि० अरूण कुमार यादव, पु०अ०नि० अरूण कुमार राय और इस्लामपुर थाना के सशस्त्र बल.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










